एम्बिएंट लाइट सेंसर (Ambient Light Sensor) क्या है | जाने बैटरी बचाने और आंखों को सुकून देने का स्मार्ट तरीका।

Ambient light sensor kya hota hai
Ambient light sensor kya hota hai

फोन में कई तरह के सेंसर मौजूद रहते हैं। इन्ही में से एक Ambient light sensor होता है। आज की इस पोस्ट में जम आपको बताने वाले है कि एम्बिएंट लाइट सेंसर (Ambient Light Sensor) क्या है? और यह आपके फोन के लिए क्यों जरूरी है?


क्या आपने कभी गौर किया है कि जब आप तेज धूप से निकलकर अचानक किसी अंधेरे कमरे में जाते हैं, तो आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन की रोशनी खुद-ब-खुद कम हो जाती है? या फिर अंधेरे में फोन इस्तेमाल करते समय आपकी आंखों पर जोर नहीं पड़ता? स्मार्टफोन के इस छोटे से 'जादू' के पीछे कोई जादुई शक्ति नहीं, बल्कि आपके फोन में लगा एक छोटा सा सेंसर काम करता है, जिसे एम्बिएंट लाइट सेंसर (Ambient Light Sensor) कहते हैं।


Ambient light सेंसर फोन स्क्रीन की ब्राइटनेस को धूप की रोशनी के मुताबिक अपने आप एडजस्ट करता है, मतलब जरूरत के मुताबिक कम या ज्यादा कर सकता है। अगर फोन किसी कम रोशनी वाली जगह पर है, तो अपने आप फोन की कम कर देता है, और ज्यादा रोशनी होने पर ब्राइटनेस अपने आप बड़ा देता है। अब आप समझ गए होंगे कि Ambient light sensor आपके स्मार्टफोन में किस काम आता है।


एम्बिएंट लाइट सेंसर: जानें यह कैसे आपके स्मार्टफोन की स्क्रीन और बैटरी को बचाता है।


जब आप लंबे समय तक फोन यूज़ करते है तो यह आपके फोन की ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक कंट्रोल करता है, और जरूरत पड़ने पर कम और ज्यादा कर सकता है जिसमे कुछ हद तक फोन की बैटरी परफार्मेन्स बढ़ जाती है। आप सोच रहे होंगे कि यह काम तो आप मैनुअली भी कर सकते है, पर इसमे आपको अनावश्यक समय लगेगा। जबकि सेंसर यह काम ऑटोमेटिक करता है। जिससे कुछ हद तक स्मार्टफोन की बैटरी जरूरत बच जाती है। 

Post a Comment

0 Comments