Vivo Y21 2021 vs Samsung Galaxy A12 :- दोनों स्मार्टफोन लगभग एक ही प्राइज इन सेगमेंट में आते है। अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं, कि आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा। तो आज इस पोस्ट में हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन का कंपैरिजन करके बता रहे हैं आइए जानते हैं।
डिस्प्ले रेजोल्यूशन की बात की जाए तो Vivo Y21 2021 में सैमसंग गैलेक्सी A12 की तुलना में (1600 x 720) का बेहतर रिज़ॉल्यूशन मिल जाता है। जबकि Samsung A12 में रिज़ॉल्यूशन (1560 x 720) है। पर दोनों की डिस्प्ले में आपको ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा।
Samsung Galaxy A12 का स्क्रीन साइज 6.5 इंच मिलता है वही पर Vivo Y21 2021 में 6.51 इंच मिलता है इसमें भी ज्यादा अंतर नही है।
सैमसंग के फोन की डिस्प्ले डेनसिटी 264 पीपीआई है और वीवो के फोन की डिस्प्ले डेनसिटी सिर्फ 262 पीपीआई है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के मामले में वीवो के फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89% सैमसंग के फोन 85.8% से बेहतर है। दोनों फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।
सैमसंग गैलेक्सी A12 का 48MP+5MP+2MP+2MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि वीवो वाई 21 में 13MP + 2MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस मामले में सैमसंग का कैमरा ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस देगा।
फ्रंट कैमरा की बात की जाए तो दोनों में ही 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहाँ पर दोनो ठीक ठाक परफॉर्मेंस देते है।
Samsung Galaxy A12 मैं आपको खुद का बनाया हुआ प्रोसेसर exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo Y21 2021 में mediatek helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। जहां पर दोनों स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस लगभग एक जैसा ही देखने को मिलेगा।
दोनों फोन 4 जीबी रैम के साथ आते हैं और दोनों भी में 64 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ अलग से मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
दोनों ही स्मार्ट फोन में आपको 5000 एमएच की बैटरी मिल जाती है जो लगभग 1 दिन का बैटरी बैकअप आपको आसानी से दे सकती है।
Vivo Y21 2021 vs Samsung Galaxy A12 प्राइस
Vivo Y21 2021 दो अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन 4GB|64GB और 4GB|128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ फ्लिपकार्ट पर, वीवो के अपने ऑफिशल e-store के साथ ऑफलाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।
![]() |
Vivo Y21 2021 vs Samsung Galaxy A12 |
![]() |
Vivo Y21 2021 vs Samsung Galaxy A12 |
4GB|64GB = 12498
4GB|128GB = 15,549
कलर - डायमंड ग्लो, मिडनाइट ब्लू
Samsung Galaxy A12 दो इंटरनल स्टोरेज 4GB|64GB और 6GB|128GB स्टोरेज के साथ फ्लिपकार्ट, सैमसंग e-store और ऑफलाइन मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।
![]() |
Vivo Y21 2021 vs Samsung Galaxy A12 |
![]() |
Vivo Y21 2021 vs Samsung Galaxy A12 |
4GB|64GB = 12999
6GB|128GB = 13,700
कलर - ब्लैक, ब्लू, व्हाइट
नोट- ऊपर दी गई प्राइस फ्लिपकार्ट पर बताई गई प्राइज के अनुसार लिखी है। यह प्राइस समय-समय पर ऑफर के साथ चेंज भी हो सकती है। इसलिए आप फ्लिपकार्ट के पेज पर या ऑफिशियल e-store पर एक बार जरूर चेक कर ले।
मैं आशा करता हूं कि हमारे कम्पेरिजन से आपको अपना पसंदीदा स्मार्टफोन चुनने में मदद जरूर मिलेगी। इन दोनों में से आप कोन सा स्मार्टफोन लेना का सोच रहे हो, आप हमें कमेंट करके बता सकते है।
0 Comments