खरीदना है नया स्मार्टफोन? तो जरूर चेक करें ये चीजें, नहीं तो करा लेंगे बड़ा नुकसान | How to Choose the Best Mobiles

Smartphones-Buying-Guide-How-to-Choose-the-Best-Mobiles
Smartphones-Buying-Guide-How-to-Choose-the-Best-Mobiles

एक बेहतरीन स्मार्टफोन चुनना आज के समय में थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है, क्योंकि अब तो मार्केट में स्मार्टफोन की भरमार है, कहने का मतलब यह है कि अगर आप नया फोन लेने जायोगे तो इतने स्मार्टफोन दिख जाएंगे कि आप कंफ्यूज हो जायोगे, इनमें कौन सा बेस्ट है। लेकिन अगर आप इन कुछ खास बातों पर ध्यान देंगे, तो आप अपने लिए एक 'परफेक्ट' फोन आसानी से चुन पाएंगे.....



खरीदना है नया स्मार्टफोन? तो जरूर चेक करें ये चीजें, नहीं तो करा लेंगे बड़ा नुकसान



दमदार डिस्प्ले (Display)

सिर्फ स्मार्टफोन स्क्रीन साइज बड़ी हो काफी नहीं है, उसकी क्वालिटी मायने रखती है। इसके लिए अलग-अलग स्टैंडर्ड है जैसे की एचडी (720) फुल एचडी (1080) तो सबसे पहले आपको देखना है कि आपकी डिस्प्ले कौन से स्टैंडर्ड को सपोर्ट करती है इसके बाद गौर करने वाली चीज है कि आपका फोन में डिस्प्ले IPS दी गई है ,या AMOLED दी गई है। AMOLED/OLED पैनल IPS डिसप्ले से बेहतर कलर्स देते है। जिससे आप जब कोई भी कंटेंट आपकी स्क्रीन को देखते है तो आपका एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है।


 रिफ्रेश रेट

जब आप अपने स्मार्टफोन की डिस्प्ले पर किसी भी कंटेंट को स्क्रोल करते हैं तो रिफ्रेश रेट भी बहुत मायने रखती है। इसके लिए भी अलग-अलग स्टैंडर्ड होता है जैसे 90Hz, 120Hz 144Hz आदि। आज के समय के हिसाब से डिस्प्ले में रिफ्रेश रेट कम से कम 120Hz होना चाहिये जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग मक्खन जैसी स्मूथ रहे। 


1000+ nits की ब्राइटनेस

जब आउटडोर में अपने फोन को यूज़ करते हैं तो आपने एक बात नोटिस की होगी कि ज्यादा धूप में जाने पर फ़ोन की डिसप्ले ठीक नही दिखाई देती है। इसलिए जब आपको स्मार्टफोन खरीदें तो डिस्प्ले की ब्राइटनेस जो कि nits में बताई जाती है उसे जरुर चेक करें। धूप में साफ दिखने के लिए कम से कम 1000+ nits की ब्राइटनेस जरूरी है।


प्रोसेसर और परफॉरमेंस (Processor)

यह कहना बिल्कुल गलत नही होगा कि प्रोसेसर फोन का दिमाग है, अगर यह कमजोर हुआ, तो फोन ठीक तरीके से काम नही करेगा और कुछ महीनों में ही हैंग/ लेग होने लगता है। इसलिए ध्यान से फोन पर प्रोसेसर की क्वालिटी और उसकी जेनरेशन पर जरूर ध्यान दें आमतौर पर मीडियाटेक और स्नैपड्रेगन प्रोसेसर स्मार्टफोन में बहुत उसे होती हैं और उनमें अलग-अलग सीरीज आती है इसलिए एक बार जरूर चेक करें। अगर आप गेमिंग या हैवी काम करते हैं, तो Snapdragon 8 Series या MediaTek Dimensity 9000 सीरीज जैसे फ्लैगशिप प्रोसेसर देखें।


 RAM और स्टोरेज

जिस तरीके से स्मार्टफोन यूज़ हो रहा है उसके स्टैंडर्ड के हिसाब से आपका फोन में कम से कम 8GB RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 या 4.0 स्टोरेज होनी चाहिए। ताकि जवाब बहुत सारी एप्लीकेशन एक साथ उसे करें तो आपको परफॉर्मेंस अच्छा मिले


कैमरा सेटअप (Camera)


आप लोग सोचते है कि जितना ज्यादा मेगापिक्सल का कैमरा उतना बेहतर फ़ोटो, पर हमेशा बेहतर फोटो मिले ऐसा हर बार संभव नही है, इसलिए सेंसर की क्वालिटी पर निर्भर करता है। इसलिए हमेशा सेंसर की क्वालिटी को चेक कर जैसे सोनी ब्राण्ड के सेंसर काफी अच्छा परफार्मेंस देते है। 



 * सेंसर साइज: बड़ा सेंसर कम रोशनी में अच्छी फोटो लेता है।

 * OIS (Optical Image Stabilization): यह वीडियो को हिलने से बचाता है और रात में शार्प फोटो देता है।

 * अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो: एक अच्छे फोन में वर्सटाइल लेंस होने चाहिए।

4. 


बैटरी और चार्जिंग (Battery & Charging)


एक अच्छे फोन में कम से कम 5000mAh की बैटरी तो जरूर होना चाहिए, आज के कुछ स्मार्टफोन में 7000 से लेकर 10000 mah तक की बैटरी मिल रही है। जो कि बहुत ही अच्छी बात है, क्योंकि जितनी ज्यादा बैटरी होगी उतना ज्यादा आपको बैकअप मिलेगा। साथ ही आपको बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ेगा। रियलमी कंपनी ने अभी हाल ही में एक नया फोन लॉन्च किया है जिसे रियलमी P4 पावर / realme P4 power नाम दिया है , जिसमें आपको 10001 mah की बैटरी मिल जाती है। यह बहुत ही अच्छा ऑप्शन साबित होगा जो लोग काफी ट्रैवल करते हैं, या फिर जिनको लगातार वीडियो शूट या गेमिंग करना का शौक है। बार बार चार्ज करने की झंझट ही खत्म, इसके अलावा और भी कंपनी है जो बड़ी बैटरी के साथ अपने स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर रही है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से सर्च करके देख सकते हैं, ऊपर हमने आपको यह फोन रिफरेंस के लिए बताया है आप अपने हिसाब से चुन सकते हैं।


फास्ट चार्जिंग


आपका फोन में फास्ट चार्जिंग जरूर होना चाहिए आज के समय में कंपनी 35W से लेकर 120W तक की चार्जिंग स्पीड ऑफर कर रही हैं। इसलिए जब कोई आप अपने लिए फोन ले रहे हैं , तो इस बात का जरूर ध्यान दें कि कंपनी ने आपको कितने वाट की चार्जिंग दी है। बहुत सी कंपनी आपको फीचर तो बहुत अच्छी देती हैं पर चार्जिंग स्पीड डाउन कर देती हैं या फिर उनके साथ आपको स्लो स्पीड का चार्ज दिया जाता है जिससे आपको चार्जिंग में समय लग सकता है। इसलिए कम से कम 35W से 45 W या उससे ऊपर की फास्ट चार्जिंग होनी चाहिए ताकि फोन घंटों के बजाय मिनटों में चार्ज हो जाए। 



सॉफ्टवेयर और अपडेट्स (Software)


फोन का इंटरफेस एकदम क्लीन होना चाहिए और फालतू के ऐप्स बिल्कुल नहीं होना चाहिए बहुत सी कंपनियां अपने फोन में फालतू की ऐप को डाल लेती है जिनका उसे बिल्कुल नहीं होता है।

               एक बात और ध्यान देने वाली की आप जिस फोन को ले रहे है उस ब्रांड ने आपको सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट कितने साल का देने का वादा किया है। जो अच्छे ब्रांड होते हैं वह आपको दो से तीन साल तक का सिक्योरिटी अपडेट देते हैं। जिससे आप अपने फोन को अपडेट करके बिना किसी रूकावट के लंबे समय चला सके। जिस कंपनी ने कम से कम 3-4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया हो उसे ही चुने ताकि फोन लंबे समय तक सुरक्षित रहे।




कुछ अन्य जरूरी फीचर्स


5G सपोर्ट- अच्छा स्मार्टफोन में 10-12 अलग अलग फ्रीकवेनसी के 5G बैंड्स का होना जरूरी है। क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां अलग-अलग बैंड्स का यूज़ करती हैं, अगर आपके फोन में लिमिटेड ऑप्शन होंगे तो आपको कुछ खास कंपनियों पर निर्भर रहना पड़ेगा, और यदि आपके फोन में ज्यादा बैंड का सपोर्ट मिलेगा तो आप किसी भी कंपनी को उसे कर पाएंगे। इसलिए एक बार इस चीज पर भी जरूर नजर डालें


IP रेटिंग - पानी और धूल से बचाव के लिए आपका फोन में ज IP67 , IP68 IP69 की रेटिंग जरूर होना चाहिए। सभी कंपनी अपने स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन में इस बात को जरूर मेंशन करती हैं आप एक बार जरूर ध्यान से पढ़ें।


बिल्ड क्वालिटी- कंपनियां आपके स्मार्टफोन को बनाने में दो तरह की मटेरियल का यूज़ करती हैं एक गिलास का और दूसरा प्लास्टिक का, तो खरीदने से पहले आप जरूर देखें की फोन किस पदार्थ से बना हुआ है। दोनों ही मटेरियल के अपने-अपने अलग-अलग फायदे हैं। जैसे गिलास मटेरियल में आपको बहुत ज्यादा शाइनी लुक मिलता है पर यदि वह एक बार गिर जाता है तो बहुत जल्दी डैमेज हो जाता है। वही पर प्लास्टिक मटेरियल होने से वह गिरने पर जल्दी खराब या टूटा नहीं है पर गिलास की अपेक्षा इसमें लुक उतना अट्रैक्टिव नहीं लगता है।


 

प्रो टिप – ऊपर अभी आपने जो भी टिप्स देखे हैं उन सबको पढ़ने के बाद एक और खास बात यह है कि आप फोन खरीदने से पहले हमेशा अपना बजट तय करें और यह देखें कि आपको कोन से फीचर्स की जरूरत ज्यादा है जैसे कैमरा, गेमिंग, बैटरी बैकअप? या कुछ और......... क्योंकि आपकी जरूरत की सभी फीचर्स एक साथ एक ही मोबाइल में मिलना संभव नहीं है। इसलिए आप पहले यह डिसाइड करें कि आपको क्या जरूरी है जिससे आप अपने लिए एक अच्छा स्मार्टफोन आसानी से तलाश करके खरीद पाएंगे।


Smartphones-Buying-Guide-How-to-Choose-the-Best-Mobiles
खरीदना है नया स्मार्टफोन? तो जरूर चेक करें ये चीजें, नहीं तो करा लेंगे बड़ा नुकसान

Post a Comment

0 Comments