![]() |
IRCTC PNR स्टेटस को व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें | How to check Indian Railways IRCTC PNR status on WhatsApp |
आप सभी ने अपना पीएनआर स्टेटस/PNR Status चेक करने के लिए बहुत सारी एप्लीकेशन को डाउनलोड किया होगा या फिर वेबसाइट पर जाकर चेक किया होगा। जिनमें आपको काफी समय खराब होता है और साथ ही उनमें आपको आपको बिना मतलब के ऐड भी दिखाई दिए जाते हैं जिससे आपको काफी इरिटेशन होता है। आज हम आपको एक बहुत ही सरल तरीका बता रहे हैं, जिससे आप व्हाट्सएप पर ही अपना पीएनआर स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई एप्लीकेशन डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी ना ही कोई चार्ज देना पड़ेगा। जी है यह सर्विस Railofy ने शुरू की है। इस सुविधा को कैसे यूज़ करते है और क्या लाभ मिलते है, आइये इस पोस्ट में Railofy की इस सर्विस के बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।
आईआरसीटीसी पीएनआर स्टेटस
IRCTC PNR Status
Railofy कंपनी के अनुसार, आईआरसीटीसी यूजर को यात्रा की तारीख से पहले 5 से 10 बार पीएनआर स्टेटस की चेक करने की आवश्यकता पड़ती है।" इस नई सेवा से उन्हें अपने व्हाट्सएप नंबर पर ही PNR स्टेटस के नियमित अपडेट एक बार अनुमति देने के बाद समय समय पर मिलते रहेगे। जिससे आपका ज्यादा समय खराब नही होगा, बिना किसी थर्ड पार्टी एपलीकेशन को इंस्टॉल किये आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
इसके लिए आपको कुछ स्टेप करने होंगे जिसकी जानकारी यहाँ पर दी गई है।
- सबसे पहले अपने फोन पर Railofy के ट्रेन इंक्वायरी नंबर “+ 91-9881193322” को सेव करें।
- अब व्हाट्सएप ओपन करे और कॉन्टैक्ट लिस्ट में Railofy कॉन्टेक्ट की चैट विंडो को खोले।
- अपने 10 अंकों के पीएनआर नंबर सेंड करे।
- अपने PNR नंबर को Railofy पर भेजने के बाद, कंपनी व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रेन की स्थिति के बारे में रियल टाइम आपको अपडेट सेंड करेगी।
- आप इस इमेज में नीचे देख सकते है।
IRCTC PNR स्टेटस को व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें | How to check Indian Railways IRCTC PNR status on WhatsApp
अगर आप इस नंबर को कांटेक्ट लिस्ट में सेव नही करना चाहते हैं तो हम आपको यहां दूसरा तरीका बता रहे हैं। बस आपको नीचे लिंक पर क्लिक करना है। जिस पर क्लिक करने से यह कांटेक्ट बिना सेव किये सीधे आपके व्हाट्सएप चैट बॉक्स में ओपन हो जाएगा। बस आपको उस चैट बॉक्स में अपना पीएनआर नंबर सेंड करना है। सेंड करने के बाद आपको रिप्लाई में जानकारी मिल जाएगी।
अगर आप यह अपडेट अपने व्हाट्सएप पर आगे नही पाना चाहते तो आप उसे बंद भी कर सकते है। इसके आपको STOP लिखकर सेंड करना होगा, तो आपको आगे से यह अपडेट्स नही मिलेंगे।
![]() |
IRCTC PNR स्टेटस को व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें | How to check Indian Railways IRCTC PNR status on WhatsApp |
नोट :- अगर आपको व्हाट्सएप पर इस सर्विस को यूज़ करने में कोई परेशानी आती है तो आपको प्ले स्टोर से या ios से व्हाट्सएप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।
आईआरसीटीसी पीएनआर स्टेटस
COVID महामारी के दौरान, यात्रा पहले की तुलना में एक अलग अनुभव बन गई है। लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतने और एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने की कोशिश करने के साथ, Railofy ने एक नई सुविधा शुरू की है जो आपको व्हाट्सएप के माध्यम से वास्तविक पीएनआर स्थिति और ट्रेन यात्रा जानकारी देगा। इस फीचर की मदद से यात्री खुद को लाइव ट्रेन स्टेटस, पीएनआर स्टेटस, पिछले रेलवे स्टेशन, आने वाले स्टेशन की जानकरी आसानी रख सकते हैं।
tech guide hindi टेलीग्राम और फेसबुक पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं। आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें, ऐसे ही टेक खबरें पाने के लिए आप हम से जुड़े रहे।
0 Comments