Motorola Moto G31 vs Xiaomi Redmi Note 10S : क्या 12999 कीमत वाला स्मार्टफोन क्या 14999 वाले स्मार्टफोन को टक्कर दे पाएगा

Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note 10S


compare-Motorola-Moto-G30-vs-Xiaomi-Redmi-Note-10S

अभी हाल ही में लांच हुआ मोटो G31 हुआ है, और इसी प्राइस सेगमेंट के आस पास आने वाला एक और स्मार्टफोन रेडमी नोट 10s जो कि अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी पसंद किया जाता है। आज की पोस्ट में हम इन दोनों स्मार्टफोन का कंपैरिजन करने वाले हैं। दोनों स्मार्टफोन को लेकर लोग काफी कंफ्यूजन में हैं। आप इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज हमने इन दोनों स्मार्टफोन का डिटेल में कंपैरिजन किया है। क्या 12999 कीमत वाला स्मार्टफोन क्या 14999 वाले स्मार्टफोन को टक्कर दे पाएगा आइये जानते है।

Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note 10S : डिस्प्ले

मोटो G31 में डिस्प्ले 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर अमोलेड डिस्पले दी गई है। ₹12999 की कीमत में सुपर अमोलेड डिस्पले मिलना बहुत बड़ी बात है, और इस प्राइस पॉइंट पर मोटो कंपनी ने बहुत अच्छा काम किया है। आप मोटो G31  की डिस्पले को देखोगे तो यह साइज में काफी बड़ा है, साथ ही सुपर अमोलेड होने की वजह से कलर काफी अच्छे नजर आते हैं। आउटडोर विजिबिलिटी में कलर काफी बढ़िया देखने को मिलते हैं। रेडमी नोट 10S में भी आपको सुपर अमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसकी स्क्रीन साइज भी 6.43 FHD+ इंच की है। इसकी डिस्प्ले क्वालिटी काफी अच्छी है आउटडोर एरिया में भी डिस्प्ले काफी ब्राइट है। डिस्प्ले के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे हैं। अगर आप ₹15000 की कीमत में अन्य कंपनी में स्मार्टफोन देखते हैं तो आपको आईपीएस डिस्पले मिलती है। लेकिन यह दोनों स्मार्टफोन आपको इस कीमत पर सुपर एमोलेड डिस्प्ले दे रहे हैं। लेकिन उससे भी अच्छी बात यह है कि मोटोरोला में ₹12999 की कीमत में सुपर अमोलेड डिस्पले दिया है यह बहुत बड़ी बात है।

Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note 10S : डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

compare-Motorola-Moto-G30-vs-Xiaomi-Redmi-Note-10S
Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note

रेडमी नोट 10S का बैक पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बना हुआ है। जो ग्लौसी फिनिश के साथ आता है। जिसके हाथ में पकड़ने पर फिंगर के निशान आसानी से दिखाई देने लगते हैं। मोटो G31 का बैक भी पॉलीकार्बोनेट से बना हुआ है लेकिन उस पर टेक्सचर डिजाइन दी हुए जिससे उस पर फिंगर के निशान नहीं बनते हैं। यदि बैक साइड पर आप उंगली चलाते हैं तो आप साफ अनुभव कर सकते हैं कि इस पर कुछ और ही हुई लाइने बनी हुई हैं। इन-हैंड फील दोनों स्मार्टफोन का बढ़िया है। लेकिन वजन की बात की जाए तो मोटो G31 थोड़ा लाइट वेट है। 
 
दोनों में ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है, लेकिन रेडमी नोट 10S में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट दिया गया है। जबकि मोटो G31 में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट दिया गया है। रेडमी नोट 10S में स्टीरियो स्पीकर मिलते है जबकि मोटो जी31 में सिंगल स्पीकर दिया गया है।

Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note 10S : कैमरा

मोटो G3 में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें आपको प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वही पर रेडमी नोट 10s में आपको क्वॉड कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेफ्ट और 2 mp माइक्रो कैमरा दिया गया है। अगर बात की जाए तो मेगापिक्सल ज्यादा होने से फोटो अच्छी आएगी या नहीं, यह कैमरा के सेंसर पर निर्भर करता है। जब हमने दोनों स्मार्ट फोन के कैमरा को कंपेयर किया तो बैकग्राउंड ब्लर करने के मामले में मोटो G31 के शार्ट काफी आ अच्छे लगे। जबकि मैक्रो शॉट हमें रेडमी नोट 10S के अच्छे लगे। ओवरऑल दोनों ही स्मार्ट फोन के कैमरा का परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है आपको निराश नहीं करेगा। अब अगर सेल्फी की बात की जाए तो दोनों में ही आपको 13 मेगापिक्सल का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोनों ही अच्छी सेल्फी कैप्चर करते हैं पर क्वालिटी की बात की जाए तो हमें रेडमी नोट 10s में डिटेल ज्यादा नजर आई।


और भी पढ़े.......






Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note 10S : प्रोसेसर

मोटो G31 में आपको मीडियाटेक का हिलिओ G85 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Redmi note 10s में मीडियाटेक का हिलिओ G95 प्रोसेसर दिया गया है। परफॉर्मेंस के मामले में G95 जो आपको रेडमी नोट 3S में दिया गया है बेहतर परफारमेंस देता है। आपको एक बात बताना चाहेंगे की moto G31 जिस प्राइस पॉइंट 12999 पर भारत मे लॉन्च किया गया है। उसके हिसाब से मीडिया टेक G85 प्रोसेसर के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note 10S :
ऑपरेटिंग सिस्टम

compare-Motorola-Moto-G30-vs-Xiaomi-Redmi-Note-10S
Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note

मोटो G31 आपको स्टॉक एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जो काफी ऑप्टिमाइज़ है। लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में रेडमी नोट 10s बाजी मार ले जाता है। कहने का मतलब है रेडमी का परफारमेंस ज्यादा बेहतर है ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ज्यादा बेहतर प्रोसेसर मीडिया टेक G95 गया है। 

मोटो G31 में आपको स्टॉक एंड्राइड एक्सपीरियंस मिलता है। जिसमें आपको किसी भी प्रकार की ऐड या फालतू की एप्लिकेशन देखने को नहीं मिलते है। नोट 10s में MIUI 12 दिया गया है। जिसमे दिक्कत की बात यह है कि इसमे आपको एडवरटाइजमेंट और फालतू की एप्लिकेशन के नोटिफिकेशन देखने को मिलते है। अगर आपको क्लीन चीज पसंद है तो moto G31 आपको क्लीन एक्सपीरियंस देगा। साथ ही थिंक शील्ड की प्रोटेक्शन दी है जो सेकुरिटी के लिहाज से प्लस पॉइंट है।

हमने BGMI गेम खेलकर दोनों का परफॉर्मेंस चेक किया। प्राइस पॉइंट के हिसाब से दोनो में अच्छी खासी गेमिंग कर सकते हैं। अगर दोनों में से बेस्ट चुना जाए तो गेमिंग के मामले में रेडमी नोट 10S आगे निकल जाता है।

Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note 10S : बैटरी

दोनों में आपको 5000 एमएएच की बैटरी मिल जाती है। मोटो G31 में आपको 20W वाट चार्जर मिलता है जबकि रेडमी नोट 10S में 33W वाट का चार्जर मिलता है। ज्यादा चार्जिंग स्पीड आपके लिए एक प्लस प्वाइंट जरूर साबित हो सकता है।

Motorola Moto G30 vs Xiaomi Redmi Note 10S : प्राइस 


दोनों के प्राइस में डिफरेंस की बात की जाए तो करीब ₹2000 का अंतर है। रेडमी नोट 10S का वेस वेरिएंट 6GB/64GB आपको 14999 मिलेगा। स्मार्टफोन का एक हाई वैरीअंट 6GB रैम/ 128GB स्टोरेज भी लांच किया गया है। जिसके लिये आपको 16,499 रुपये खर्च करना पड़ेंगे। यह आपको 3 कलर पर्पल, ब्लू, व्हाइट में मिलेगा।

Moto G31 स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64 GB बेस वेरिएंट को 12,999 रुपये भारतीय बाजार में पेश किया गया है। स्मार्टफोन का एक हाई वैरीअंट 6GB रैम/ 128GB स्टोरेज भी लांच किया गया है। जिसके लिये आपको 14,999 रुपये खर्च करना पड़ेंगे। 

अगर आपको कम प्राइस में एक बैलेंस फोन चाहिए तो आप Moto G31 ले सकते हैं। यदि आप एक अच्छे डिजाइन और दमदार प्रोसेसर के साथ कस्टम इंटरफेस MIUI पसंद करते हैं, तो आपको रेडमी नोट 10S बेस्ट ऑप्शन रहेगा। ₹12999 की कीमत में इस स्मार्टफोन को लंच करके मोटोरोला ने अच्छे-अच्छे ब्रांड को कंपटीशन दे दिया है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो दोस्तों के साथ शेयर करें धन्यवाद।





Our Official Tech guide hindi Telegram Channel -




Post a Comment

0 Comments