2021 में डाउनलोड करने के लिए सबसे लोकप्रिय ऐप्स | Most Popular Apps to Download in 2021 | billion plus downloads

Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

Play store
बहुत सारे ऐप हैं जो आपका ध्यान आकर्षित करते हैं। आज हमने इस पोस्ट में billion plus downloads Most Popular Apps to Download in 2021 की लिस्ट तैयार की है। जिन्हें आपको 2021 में अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड करना करना चाहिए। यह सभी ऐप अलग-अलग कैटेगरी में है इन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से डाउनलोड कर सकते हैं। एक खास बात यह है कि इस लिस्ट में हमने जितने भी एप्स शामिल किए हैं वह सभी ऐप्स करोड़ो (मिलियंस) में डाउनलोड किए गए हैं।


Duolingo

Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021 m.m .

डुओलिंगो दुनिया भर में विभिन्न प्रकार की भाषा सीखने का  सबसे लोकप्रिय ऐप्स है। वर्तमान में पूरे विश्व इसके 30 करोड़ से ज़्यादा यूजर है। यदि आप विभिन्न अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को भी सीखना चाहते हैं, तो डुओलिंगो आपके लिए Most Popular Apps 2021 में एक है। जिसे आप जरूर यूज़ कर सकते है। एक फ्री ऐप है। डुओलिंगो को एक खेलकूद वाले ऐप की तरह बनाया गया है और यह वैज्ञानिक दृष्टि से प्रभावी साबित हो चुका है। खेलकूद में आप किसी भी चीज को बहुत आसानी से सीख सकते हैं।

डुओलिंगो ऐप से आप 38 अलग-अलग भाषाओं में 98 प्रकार की विभिन्न भाषाओ के कोर्स सीख सकते है। यह एप्लिकेशन आपको विभिन्न तरीकों जैसे कि उच्चारण,सेन्टेंस को पढ़ना, शब्दों को क्रमबद्ध करके उनसे वाक्य बनाना, वॉयस रिकॉर्डिंग आदि तरीके से आपको प्रेक्टिस करता है।  फोर्ब्स ने इसे "नेक्स्ट-बिलियन डॉलर स्टार्टअप्स ( Next-Billion Dollar Startups 2019 का नाम दिया गया।"




10Most Popular Apps to Download in 2021


Bumble

Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

दुनियाभर में बम्बल यूज करने वालों की संख्या 4.5 करोड़ से ज्यादा है और यह 140 देशों में काम करता है जिसमें अब भारत भी शामिल है। डेटिंग ऐप टिंडर की को-फाउंडर विटनी वूल्फ ने इस ऐप को बनाया है।

इस ऐप की सबसे खास बात है कि यह women first  एप्लिकेशन है। इसका मतलब यह कि अगर इस डेटिंग ऐप पर कोई पुरुष और महिला एक दूसरे को लाइक करते हैं, तो बातचीत शुरू करने का पहला अधिकार यहां महिला यूजर्स को दिया गया है। बम्बल का कहना है कि इस फीचर से उन महिलाओं को काफी सहूलियत होगी जिन्हें दूसरे डेटिंग ऐप पर मैच होने के बाद पुरुषों से फालतू मेसेज मिलने लगते हैं। जोकि काफी परेशानी भरा होता है। उन्हें किससे बात करनी है और किससे नहीं इसका निर्णय सिर्फ फीमेल ही कर सकती है।

सबसे बेहतरीन फीचर

अधिकतर लोग डेटिंग ऐप पर लोग अपनी प्रोफाइल फोटो की जगह किसी और जैसे किसी मॉडल या हीरो की फोटो लगा देते हैं। इस प्रकार के फ़्रॉड से बचने के लिए बम्बल अपने यूजर्स को एक खास मोशन में फोटो क्लिक करने को कहता है। जिसके बाद ही बम्बल यूजर के प्रोफाइल फोटो पर चेक मार्क करके वेरिफाई करता है। जो इस बात की गारंटी होगी कि लाइक या मेसेज करने वाला इंसान फेक नहीं है।

Bumble BFF - इसमें आप अपनी लोकेशन पर ही फ्रेंड को सर्च करके के नए दोस्त बना सकते हैं।

Bumble Bizz - बम्बल बिज भी बम्बल Bumble BFF की तरह ही काम करता है, लेकिन इसमें ज्यादा फोकस नेटवर्क और करियर पर किया गया है।

Bumble Date - इस मोड में आप healthy relationships और dates पा सकते है।

यह ऐप iOS और Android दोनों यूज़र्स के लिए फ्री है, लेकिन यदि आप एक्स्ट्रा फीचर चाहते हैं, तो आप उनके प्रीमियम प्लान को खरीद सकते हैं।




Google Find My Device


Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

आपका स्मार्टफोन खोना आपके किये बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि यह केवल फोन कॉल करने के लिए नहीं है। बल्कि इसमें बहुत सी पर्सनल जानकारी जैसे आपके पर्सनल फोन नंबर,  बैंक डिटेल, डॉक्यूमेंट आदि जैसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां में सेव हो सकती हैं।

Google का फाइंड माई डिवाइस सबसे अच्छे एंड्रॉइड ऐप में से एक है यदि आप अपना फोन खो देते हैं। तो इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप अपनी डिवाइस की लोकेशन को पता कर सकते हैं और कुछ एक्स्ट्रा सर्विस भी इसमें मिल जाती हैं।

एप्लिकेशन का उपयोग करना बेहद आसान है, आप न केवल अपने डिवाइस का पता लगा सकते हैं, बल्कि इसका उपयोग अपने पिन या फोन के कोड को रीसेट भी कर सकते हैं। ताकि किसी और अंजान पर्सन इससे छेड़खानी न कर सके। कही से भी फोन को ट्रेस करने के लिए एक साउंडट्रैक बजा सकते है। अगर आपका फोन साइलेंट है तब भी यह फीचर काम करेगा और फुल वॉल्यूम के साथ एक रिंगटोन बजनी चालू हो जाएगी। अगर आप चाहे तो स्क्रीन पर लॉक लगाकर फोन को सिक्योर कर सकते हैं। और उस पर कुछ मैसेज लिख सकते हैं, ताकि यह किसी ऐसे इंसान के पास मिल जाए जो आपको लौटाने की इच्छा रखता हो तो वह आपसे कांटेक्ट कर सकता है।

यह एप्लीकेशन कैसे काम करता है इसकी पूरी जानकारी आप हमारी इस पोस्ट "Google Find My Device क्या है और कैसे काम करता है | How to locate your smartphone using Google's Find My Device service" में और सकते है।





Spotify


Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

Spotify एक बहुत ही लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है। जो लोग Music सुनना पसंद करते है उनके लिए Spotify एक बहुत ही ही बढ़िया प्लेटफॉर्म है| इसकी मदद से आप हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलगु, पंजाबी आदि कई भाषाओं के गाने सुन सकते है। Streaming म्यूजिक के अलावा भी Spotify में एक खास फीचर Podcast को सुनना दिया गया है। इसमें सिर्फ भारत ही नही दुनिभर के कई तरह के गाने और कई भाषाओं के गाने मिलते है। जिनको आप एक Playlist में भी ऐड सकते हो। इसको दो तरीके से इस्तेमाल कर सकते है, Free Service और Paid Service इन दोनों में अंतर सिर्फ इतना है कि फ्री यूजर को बीच मे ऐड दिखाया जाता है और कभी कभी Music के बीच में ही Audio Ads भी दिखाया जाता है। जबकि Premium Membership लेने के बाद सभी Ads को हटा दिया जाता है। साथ ही सांग्स को डाउनलोड भी किया जा सकता है। जिन्हें आप बाद में उसे ऑफलाइन सुन सकते है।

One of the most popular apps है, इसके 320 मिलियन से अधिक मंथली एक्टिव यूजर हैं, और 144 मिलियन से अधिक यूजर ने इसका Premium subscriptions लिया हुआ हैं।




Instasize


Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

One of the most advanced photo editing applications, यह एक एडवांस फोटो एडिटिंग टूल है जिसमें आपको एडिटिंग के 80 से अधिक प्रोफेशनल टूल मिल जाते हैं। इन फिल्टर को यूज करके आप अपनी सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो को और भी अधिक अच्छी बना सकते हैं।

यदि आप अपनी फोटो के लुक पर अधिक एडजस्ट करना चाहते हैं, तो आप ऐप पर अलग सेटिंग्स के साथ आसानी से कर सकते हैं। आप अपनी फ़ोटो का एक्सपोज़र, कंट्रास्ट, ब्राइटनेस, सैचुरेशन, टिंट, वार्मथ, शैडो और हाइलाइट्स बदल सकते है। आप किसी भी फोटो या वीडियो में बैकग्राउंड डाल सकते हैं। कुल मिलाकर फोटो सेटिंग्स एडजस्ट करना इस एप्लीकेशन का मुख्य काम है।




LastPass


Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

आप सभी विभिन्न प्रकार की एप्लीकेशन जैसे सोशल मीडिया ऐप्प, बैंकिंग ऐप्प या और भी कई वेबसाइट पर लोग इन करते है और सभी के पासवर्ड अलग- अलग होते है। इन सभी पासवर्ड को याद रखना बहुत मुश्किल होता है। और आप सोचते हैं कि इन सब पासवर्ड डिटेल को एक जगह लिखकर सेव कर दिया जाए तो उसमें यह डर होता है कि कहीं उस डिटेल पर कोई चोरी ना कर ले। आप किसी परेशानी को हल करने के लिए यह एप्लीकेशन बनाया गया है। एप्लीकेशन एक तरह से पासवर्ड मैनेजर या पासवर्ड लॉकर का काम करता है, जिसमें आप सभी कॉन्फिडेंस डिटेल जैसे बैंकिंग डिटेल पासवर्ड, एप्लीकेशन पासवर्ड आदि सेव करके रख सकते हैं।

इसमे two-factor authentication फीचर दिया गया है। जिससे इस ऐप्प को अनलॉक के लिए मोबाइल पिन या  फिंगरप्रिंट यूज़ करना होगा। यह पासवर्ड सुरक्षित सेव करने के लिए बेस्ट ऐप्प हैं। आपके सभी पासवर्ड इसके क्लाउड-बेस्ड स्टोरेज में एन्क्रिप्टेड सिक्योरिटी के साथ सुरक्षित रखे जाते है। यहां तक ​​कि ऐप आपको अपने ब्राउज़र और अन्य पासवर्ड मैनेजर ऐप से डेटा आयात करने की अनुमति देता है।




Zoom


Most Popular Apps to Download in 2021

कोरोना वायरस चलते लॉक डाउन की स्थिति में सभी एम्प्लाइज अपने घर मे रह कर work-from-home से ही काम कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में अगर आपको कोई मीटिंग लेना है या ग्रुप डिसकशन करना है, या ऐसे कोई भी काम जिसमे आपको ज्यादा लोग कनेक्ट करना है तो इसके लिए यह सबसे बेस्ट एप्लीकेशन है।

ज़ूम में वीडियो, फ़ोन मीटिंग और चैट के लिए एकल एकीकृत मोबाइल एप्लिकेशन है। इसमें कॉल ट्रांसफर, कॉल फॉरवर्डिंग, वॉइसमेल, कॉल रिकॉर्डिंग, कॉल ब्लॉकिंग, सेल्सफोर्स इंटीग्रेशन, कॉल डेलिगेशन, होल्ड, मॉनिटर, जैसे और भी एडवांस फीचर्स दिए गए है।




Todoist


Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

2020 Editor's Choice by Google - 🥇 "Todoist is the best to-do list app right now,

20 मिलियन से अधिक यूजर के साथ यह एप्लिकेशन most popular productivity tools में से एक है। इसकी मदद से आप अपने प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से ऑर्गेनाइज कर सकते हैं। रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं। आप अपने प्रोजेक्ट्स को कानबन ले-आउट में स्टाइल में बना सकते है। आप उन्हें शेयर कर सकते है और फ़िल्टर लगा बहुत कुछ काम ऑर्गेनाइज कर सकते है।




Pocket


Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

कभी-कभी व्यस्त होने के कारण कुछ आर्टिकल या न्यूज़ जो की हमारे काम के होते है, हम उन्हें पढ़ नहीं पाते हैं और वह छूट जाते हैं फिर उन्हें दोबारा ढूंढने में समय खराब होता है। तो आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए पॉकेट ऐप बनाया गया है। इसमें किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध आर्टिकल को आप सेव करके उन्हें एक ही जगह बाद में पढ़ सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि एक बार जब आप पॉकेट ऐप पर एक आर्टिकल या वीडियो सेव करते हैं, तो आप इसे इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी उपयोग कर सकते हैं। आप किसी भी पब्लिकेशन से पेज, स्टोरीज, वीडियो आदि को सेव करके आसानी से पढ़ सकते है।



Headspace


Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

हेडस्पेस भी एक लोकप्रिय मेडिटेशन ऐप है जो एंड्रॉइड और आईओएस डिवाइस दोनों के लिए उपलब्ध है। ऐप आपको माइंडफुलनेस और मेडिटेशन की मूल बातें सिखाता है और इसके साउंडट्रैक की लाइब्रेरी से आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिलेगी। यह एक फ्री ऐप है। यदि आप उसके प्रो वर्जन को लेना चाहते हैं, तो उसको भी ले सकते हैं। जिसमें लोकप्रिय शिक्षकों द्वारा अधिक मेडिटेशन सेशन जैसे आपको कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स आपको मिल जायेंगे। कुल मिलाकर यह ऐप तनाव से राहत, फ़ोकस, नींद, भावनाओं, बच्चों और किशोरावस्था, कार्यस्थल पर मनमुटाव और रिश्तों को चुनने में मदद गाइड देने का काम करती है।









Google Fit


Most Popular Apps to Download in 2021
Most Popular Apps to Download in 2021

Google Fit की मदद से, आप अपने मोबाइल डिवाइस और स्मार्टवॉच पर अपनी फ़िटनेस के बारे में जान सकते हैं। साथ ही, फ़िटनेस पर नज़र रख सकते हैं और उसकी जानकारी सेव कर सकते हैं। आप चेक कर सकते हैं कि रोज़ आप किस तरह की गतिविधियां करते हैं और उन्हें आप कितने समय के लिए करते हैं। Google Fit आपके 'हार्ट पॉइंट' और कदमाें की गिनती करने के लिए, फ़ोन के सेंसर या धड़कन की दर मापने वाले मॉनिटर का इस्तेमाल करता है।







आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं यदि आपको लगता है कि इस लिस्ट में कोई ऐप छूट गई है उसे भी शामिल करना चाहिए तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं धन्यवाद😊




Post a Comment

0 Comments